बायपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

गुरुवार दोपहर बाद जोबट बायपास पर एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार को  टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए जोबट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जानकारी के अनुसरा धवल चौहान नामक युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गुजरात बड़ौदा का रहने वाला है। जो रेलवे में  काम कर रहा था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति जिसका नाम राजकुमार बताया जा रहा है वो रबिहार का बताया जा रहा है। जिसने उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है घटना के बाद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया था जो समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 100 से घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। अगर समय रहते एम्बुलेंस पहुंच जाती तो प्राथमिक उपचार मिल सकता था। लेकिन 108 एम्बुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा समय पर नहीं पहुंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.