लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें : फेरे होने से पहले सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन

May

जितेंद्र वर्मा, जोबट

लोकसभा चुनाव के चौथ चरण में जोबट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़वा गांव बरखेड़ा में बरात आने से पहले दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की….

जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़वा गांव बरखेड़ा में सोमवार गरिमा पिता थान सिंह की बरात कुछ घंटे के बाद आने वाली थी शादी की रस्में पूरी होने से पहले सोमवार सुबह दुल्हन बनी गरिमा मंडप से सीधे बूथ संख्या 299 बूथ केंद्र बरखेड़ा  पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान हो गया।