जनपद पंचायत जोबट में शिविर लगाकर दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल एवं साइकिल

- Advertisement -

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जनपद परिसर में शुक्रवार को विकलांगों के बीच17 व्होल  चेयर ,2कान की मशीन,14 बैसाखी,  1 साईकल का वितरण जोबट एस,डी, एम, वीरेंद्र सिंह जनपद सीईओ लाखन सिंह सिसोदिया, एवं मुख्य अतिथि जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  हीरालाल शर्मा, द्वारा किया गया। 

ट्राई साइकिल पाने के बाद दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांगों का कहना है कि कई बार दौड़ लगाने के बाद आखिरकार उन्हें ट्राई साइकिल मिल ही गई। शुक्रवार को जनपद  परिसर में सुबह से ही दिव्यांगों इकट्ठा होने लगे हैं ।जोबट क्षेत्र की विधायक ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देनी शुरू कर इस दौरान जोबट विधायक ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा पुनीत कार्य है इस प्रकार शासन ऐसे लोगों की मदद में जुटी है। उसी प्रकार अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए। दिव्यांगों को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे विकलांग हैं या कुछ कर नहीं सकते हैं। उनके पास भी जज्बा है और अपने दम पर कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं। उनका उत्साहवर्धन किया जाए।