कैबिनेट मंत्री ने किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

- Advertisement -

जितेंद्र वर्मा, जोबट

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर अलीराजपुर झाबुआ रतलाम क्षेत्र की सीटों को साधने के लिए अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील में लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया।

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और अलीराजपुर झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र की भाजपा की प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने जोबट देसला गार्डन के मुख्य मार्ग पर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जोबट आए मंत्री चौहान  ने मंच से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने का संकल्प दिलाया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने खुद को भी एक छोटा सा कार्यकर्ता बताया, तो वहीं उन्हें इस पद पर बिठाने वाले कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ा बताया। कांग्रेस को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने वो पार्टी खड़ी है, जिसने धारा 370, राम मंदिर सहित हर उस बात का विरोध किया है, जो देश हित में है।

सांसद प्रत्याशी अनीता चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो नीचे बैठे हैं वो भी और जो मेरे पास बैठे हैं ये भी, ये हमारी पार्टी की एक व्यवस्था हैं, किसको क्या पद देना है किसको क्या नहीं। भाजपा में कोई छोटा या कोई बड़ा नहीं है। वही चौहान  ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ये वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां बनने वाला बड़ा नहीं होता बनाने वाला बड़ा होता है, और बनाने वाले मेरे सामने बैठे हैं। इन्होंने ही भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जिस उद्देश्य को लेकर हमने काम शुरू किया था उस काम को पूरा करने वाली हमारी पार्टी है वही उन्होंने कहा कि चुनाव दो पार्टी लड़ रही हैं।उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।