अंजुमन इज्तिमाई शादी : जोबट की धरती पर पहली बार मुस्लिम समाज की ओर से 17 जोड़ो का भव्य सामुहिक निकाह हुआ
जितेंद्र वर्मा, जोबट
फिजूल खर्ची पर रोक लगाने अंजुमन इस्लामियां कमेटी ने जोबट नगर में इज्तेमाई शादी का आयोजन किया। यहां विभिन्न जिलों के 17 जोड़ों ने एक साथ निकाह कबूल कर जिंदगी की नई शुरुआत की। इन जोड़ों को शादी स्थल पर आशीर्वाद देने समाज व अन्य समाज से पहुंचे लोगों के हजारों हाथ उठे।

अंजुमन इज्तिमाई कमेटी की इस शादी में खास बात यह रही कि यहां ढोल बजे न कोई तामझाम हुई। बारात निकली न कोई घोड़ी चढ़ा। अनावश्यक खर्च वाला कोई भी काम इस शादी में देखने को नहीं मिला। सादगी के साथ इज्तेमाई शादी में 17 जोड़े एक-दूसरे के हुए। शादी में दूल्हा-दुल्हन को जरूरत की सामाग्री तोहफे के रूप में प्रदान किया गया। सभी जोड़ों को निकाह शहर के काजी सैयद मोहम्मद हसन दादाजी की सरपरस्ती में हुआ। दूल्हा-दुल्हन के बीच आपसी मोहब्बत हमेशा बनी रहने व जिंदगी खुशियों से आबाद रहने की दुआ की गई।
जोबट की धरती पर पहली बार एक भव्य सामुहिक विवाह का आयोजन मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया। जिसमें स्वयं नगर के एवम खरगोन, कुक्षी, अमझेरा, आम्बुआ, देवास, बड़ोदा, भाबरा, व अन्य कई जगहों के कुल 17 जोड़ो ने भाग लिया एवम विवाह के पवित्र बन्धन में बँधकर हमेशा साथ रहने का प्रण लिया।
