झाबुआ लाइव डेस्क। श्रीरामशरणम् समिति सेमरोड (बोलासा) के द्वारा 4748 पुरूष व 3341 महिलाओं सहित कुल 8089 व्यक्तियों ने ली रामनाम की दीक्षा ली। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर और सचिव विनोद गेहलोत ने बताया कि गुरूवार को प्रात: 6:43 बजे यज्ञ की पूर्णाहूति व सत्संग भवन का मंगल प्रवेश हुआ। श्रीरामशरणम् सत्संग भवन का उद्घाटन तीन दिवसीय समारोह के तहत 1 करोड़ 43 लाख 10 हजार श्रीराम नाम का पावन जाप हुआ 10 दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। दीक्षा दो पालियों में हुइ। इस दौरान सैलाब में मौजूद रहकर हजारों साधकों ने भंडारे का लाभ लिया। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर व सचिव विनोद गेहलोद ने नवीन श्रीरामशरणम् सेमरोड के निर्वाण, उद्घाटन व दीक्षा को सफल बनाने मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी साधको, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया, प्रशासन व राम नाम के साधको का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Trending
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर काम का बढ़ता बोझ, मानदेय और उत्पीड़न का सवाल
- संघर्ष से सफलता तक : बालिका गृह की बेटियों ने जीता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण
- कलेक्टर ने उपभोक्ताओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए
- गुरु पूर्णिमा उत्सव पर होंगे अनेक कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई
- एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया
- उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाईव प्रसारण देखा गया
- प्रदेश की किसी भी कार्यकारणी के आदेशों का पालन नहीं करेंगे पंचायत सचिव
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में- झाबुआ वस्तु भंडार का हुआ उद्घाटन
- बामनिया में हुआ पहला नेत्रदान, दो लोगों के जीवन में होगा उजियारा
- मालवेली गांव के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा गिरी