झाबुआ। गायत्री शक्ति पीठ बसंत कॉलोनी के स्थापना वर्ष अंतर्गत शहर में 51 घरों में एकसाथ गायत्री यज्ञ का आयोजन रखा गया है। शक्तिपीठ की स्थापना 9 मई 2002 को हुई थी। शक्तिपीठ के विनोद जायसवाल ने बताया कि स्थापना के 15 वर्ष में युवा क्रांति वर्ष अंतर्गत घरों में युग साहित्य भी पहुंचाया जाएगा। साथ ही देव स्थापना भी प्रत्येक घर में की जाएगी। यज्ञ संपन्न करने हेतु खाचरोद, रतलाम, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, सारंगी, नौगांवा, जोबट, उदयगढ़, आलीराजपुर, क_ीवाड़ा से आचार्यगण पधारेंगे। यज्ञ सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक होगा। गायत्री परिवार के शंभुसिंह पुरोहित ने बताया गायत्री महामंत्र का प्रयोग जब समूह गत होता है तो वह सावित्री (सविता) साधना हो जाती है और प्रभाव भी हजार गुना हो जाता है। यज्ञ को संपन्न करवाने हेतु कई ब्रह्म्ïावादिनी बहने भी आ रही है।
शुभ संयोग है
प्रथम बार ऐसा सुयोग बना है कि 9 मई को आखातीज, परशुराम जयंती, सिंहस्थ शाही स्नान व गायत्री यज्ञ की युति लाभकारी है। आयोजन की तैयारी में एनपी गुप्ता, दिनेश डांगी, दीपक त्रिवेदी, श्याम त्रिवेदी, रचना त्रिवेदी, सुजाताकुमार जायसवाल उत्साह से लगे है।
Trending
- आलीराजपुर में हुई ‘जिज्ञासा’ कार्यशाला, किशोरियों को दी अहम जानकारी
- कट्ठीवाड़ा के बाजार में कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम, एक्सपायर खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई
- पुलिस ने नशामुक्ति जागरूकता रैली में नशे से दूर रहने का संदेश दिया
- नशा मुक्ति अभियान के तहत कस्बे में निकाली जागरूकता रैली
- विधायक सेना पटेल की पहल से छात्रावासों में निष्पक्ष प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हई
- ग्राम मौरधी, चांदपुर एवं बोकडिया के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया
- अलग से भील प्रदेश की मांग को लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आम्बुआ पुलिस द्वारा रैली का आयोजन संपन्न
- भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने की भील प्रदेश बनाने की मांग
- सापन नदी पर ग्राम पंचायत के सहयोग से लगाए गए स्टॉप डेम के 22 गेट चोरी