झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
उभरते गायक कलाकार विक्रमसिंह डोडिया ने कई दिनों से रामायण मंडल में भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाली आकर्षक प्रस्तुतियां कई बार दे चुके हैं। इसी कड़ी में पहली मर्तबा विक्रमसिंह डोडिया द्वारा महेंद्र पंड्या के लिखित लोक गीतों को अपने सुर में पिरोते हुए पहली बार आज क्षेत्रीय लोक गीतों की सीडी का विमोचन पारा के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीडी विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामायण मंडल के संस्थापक सदस्य रमणलाल पंचाल, समाजसेवी जैन रत्न प्रकाश छाजेड़, दैनिक चैतन्य लोक एवं झाबुआ लाइव के संपादक अशोक बलसोरा, रामायण मंडल के वासुदेव शर्मा, पंडित संजय शर्मा एवं गायक कलाकार के पिता लाखनसिंह डोडिया, मनोहरसिंह डोडिया तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमृतलाल राठौड़ की मौजूदगी में सीडी विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के रामायण मंडल के एवं जाग्रति मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस सीडी विमोचन कार्यक्रम में अपना सराहनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन राजू शाहवेज खान ने किया आभार शुभम सोनी ने व्यक्त किया।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
Next Post