झाबुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा बुधवार को भाजपा मंडल पेटलावद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है । पेटलावद मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौर के अलावा दो महामंत्री के पद पर प्रकाश मुलेवा पेटलावद एवं सुखराम मोरी कसारबर्डी को नियुक्त किया गया। मंडल में फुंदीबाई मेडा सारंगी, दुर्गादास राठौर माटापाला, भंवरसिंह गेहलोत करवड, भेरूलाल पाटीदार रामगढ, हिंदुसिंह मावी,गामडी एवं मुकेश राणा सातेर को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इसी तरह मंडल मंत्री के पद पर हरिसिंह बारिया नहारपुरा, सुभाष राठौर करडावद, तेजमल सोलंकी बडी देहण्डी, नंदलाल पाटीदार अनंतखेडी एवं नानूराम भूरिया कागलखोह को दायित्व सौपा गया। मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप माण्डोत बामनिया रहेगें, नगराध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया पेटलावद को बनाया गया। कार्यालय मंत्री का दायित्व भारतसिंह चैहान पेटलावद को तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व लोकेन्द्रसिंह परिहार पेटलावद को सौपा गया है। इसके अलावा पेटलावद मंडल में 21 कार्यकारिणी सदस्यों एवं 16 विशेष आमंत्रितों के नामों की भी घोषणा की गई।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई