झाबुआ। मप्र सरकार भोपाल के प्रधान सचिव ऊर्जा आइसीपी केसरी, आइएएस ने 10 मई को झाबुआ कम्प्रेसर स्टेशन का भ्रमण किया। कम्प्रेसर स्टेशन में उन्होंने विशेष रूप से कंट्रोल रूम का मुआइना किया। कंट्रोल रूप में चर्चा के दौरान उनको असीम प्रसाद, उप महाप्रबंधक ओएंडएम प्रभारी अधिकारी के द्वारा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने गेल के लिए अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव भी दिए। उसके पश्चात कार्यालय में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में प्रभारी अधिकारी ने एचवीजे डीवीपीएल पाइप लाइन नेटवर्क के ओएंडएम में झाबुआ कम्प्रेसर स्टेशन की भूमिका के बारे में उनको अवगत कराया। गेलए झाबुआ की इआरडीएमपी तथा उसके महत्व के बारे में भी उनको जानकारी प्रदान की गई। बैठक के दौरान पाइप लाइन प्रणाली की डिजाइन तथा निर्माण में अपनाई गई विभिन्न डिजाइन मानकों के बारे में भी चर्चा की गई। पाइप लाइनों की मैप के द्वारा उनको गेल की देशव्यापी विभिन्न पाइप लाइनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। देशव्यापी पाइप लाइनों के बारे में असीम प्रसाद, उप महाप्रबंधक ओएंडएम प्रभारी अधिकारी के बताया कि पाइप लाइन प्रणाली की संरक्षा और सुरक्षा तथा जनसमुदाय एक बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि यह सत्य है कि ग्रामीण लोग पाइप लाइन आरओयू में क्या करें तथा क्या नहीं करें के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं। उनको बताया कि जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों तथा थाना प्रभारी, जिला आपदा प्रबंधन के प्रतिनिधियों एवं ग्राम सरपंच के सहयोग से शासकीय विद्यालयों में ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे, शिक्षक, ग्रामवासी तथा भू-स्वामी भाग लेते हैं। इस दौरान उन्होंने गेल के प्रयासों की सराहना की।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल