झाबुआ लाइव डेस्क-
ब्रह्म परशुराम अखाड़ा एवं प्रतिष्ठित ब्राह्मण संगठनों द्वारा आचार्य राजेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में निकली श्री परशुराम यात्रा आज राणापुर पहुंची। इस अवसर पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक शोभायात्रा के जरिये श्री परशुराम यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठों एवं कनिष्ठों के समाज की नारी शक्ति मौजूद थी। समाज के निखिल पंड्या ने बताया कि यह श्री परशुराम यात्रा 5 मार्च 2017 को झुनझुनु राजस्थान से निकली थी, तथा इसका समापन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होगा। यह यात्रा देश के 587 जिला मुख्यालयों एवं चार हजार कस्बों एवं गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा का एक उद्देश्य भारतीय वर्ष संवत 2075 को श्री परशुराम वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *