झाबुआ। स्वच्छ झाबुआ सुंदर झाबुआ के संकल्प को पूरा करने की कडी में नगरपालिका द्वारा मंगलवार को स्थानीय राजवाडा चौक से 6 नवीन कचरा एकत्रिकरण वाहनों का लोकार्पण विधायक शांतिलाल बिलवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता योजनान्तर्गत नगर के सभी 18 वार्डो में घर घर कचरा एकत्रिकरण करने के लिये नवीन 6 वाहनों का लोकार्पण समारोह पूर्वक राजवाडा चौक से किया गया । नगर में अब 9 कचरा एकत्रितकरण की वाहने उपलब्ध हो जाने के चलते नगर के सभी वार्डो में घर घर जाकर कचरा एकत्रितकरण का कार्य किया जाकर स्वच्छ झाबुआ सुंदर झाबुआ के संकल्प को अमली जामा पहिनाया जाएगी। बारिया ने बताया कि नगरपालिका का हाल ही मे 6 नवीन कचरा एकत्रिकरण वाहने प्राप्त हुई है जिसकी प्रत्येक की लागत 5 लाख 5 हजार होकर नगर को 30 लाख 3. हजार की वाहनो को सौगात नगर को प्राप्त हुई है । वाहनों में गीला कचरा एवं सूख कचरा अलग अलग डाने की व्यवस्था होकर प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से नगर के सभी वार्डो में इन वाहनां की सेवायें नगर को प्राप्त होगी । नगर में इन वाहनों के आजाने से अलग अलग जगह बनाये गये कचरा पाईंटो को अब हटा लिया जावेगा तथा इन वाहनों से ही कचरे का एकत्रितकरण किया जाएगा। बारिया ने बताया कि आज प्रात: 11 बजे इन वाहनों का लोकार्पण समारोह पूर्वक राजवाडा चौक से किया गया
Trending
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया