झाबुआ। अधीक्षकीं को प्रशिक्षण के चौथे दिन छात्रावास अधीक्षकों को उप महाप्रबंधक गेल असीम प्रसाद एवं प्रबंधक अग्निशमन राजिंदर सिंह ने गैस पाइप लाइन की सुरक्षा के सबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले में बिछी गैस पाइप लाइन, गेल इंडिया के संकेतक एवं क्या करे क्या नहीं करे के बारे में बताया गय। इमरजेंंसी के समय की जानी वाली कार्यवाही एवं सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। गैस पाइप लाइन के पास किसी भी प्रकार का खनन एवं निर्माण कार्य करना खतरनाक हो सकता है। ग्रामीण पाइप लाइन के आसपास बिल्डिंग अथवा किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, नहीं करे। किसी भी प्रकार के टैंक, कुआ, कुंड अथवा डेम के लिए खुदाई न करे। कुएं अथवा ट्यूबवेल में ब्लास्टिंग न करे व पौधे न लगाये। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है, परिणाम स्वरूप खतरे की संभावना बढ़ जाएगी।
गैस रिसाव की संभावना पर करे सूचित
किसी भी प्रकार की असामान्य परिस्थिति जैसे कि पाइप लाइन में गैस रिसाव आदि की स्थिति में गेल अधिकारियों अथवा पुलिस स्टेशन नियंत्रण कक्ष गेल झाबुआ को 07392-243358, 243559 एवं सुरक्षा कक्ष गेल झाबुआ 07392-243552 तथा रेडियो कक्ष गेल झाबुआ 07392-244582 को तुरंत सूचित करे। अथवा हाल ही में जिले में प्रारंभ हुई 100 अंक डायल योजना में 100 डायल कर पुलिस को सूचित करे।
नुकसान पहुंचाया तो होगी सजा
प्राकृतिक गैस से शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचती है लेकिन इसमें सावधानी बरतना चाहिए ताकि आग न लगे, गैस पाइप लाइन को क्षति पहुंचाने के गंभीर परिणाम हो सकते है। यदि कोई व्यक्ति पाइप लाइन को क्षति पहुंचाते पाया जाता है, तो इसकी अनदेखी न करे। तुरंत गेल और स्थानीय पुलिस को सूचित करे। गैस लाइन को क्षति पहुंचाने की कोशिश करने पर 10 साल के कठोर कारावास तथा आर्थिक दंड की सजा हो सकती है।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
Prev Post
Next Post