झाबुआ लाइव डेस्क-
समृद्धि के लिए 32 उद्यमी होने के गुण सीख रहे हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए युवा जब समस्या को संसाधन बना लेते हैं तब उनमें जन्म लेता है एक उद्यमी। समस्या में से समाधान खोज लेने की कला उद्यमी कहलाती है। छोटी छोटी अनेक बातों को सुन समझ रहे हैं झाबुआ के युवा। सामाजिक उद्यमिता विकास शिविर झाबुआ के युवक उद्यमी बन जाए यह खबर आनन्दित करनेवाली है, उन्हीं युवकों के जीवन से मजदूरी करने की विवशता न रहे, यह सोच भी जीवन में उमंग और उत्साह का संचार कर देती है पर कभी ऐसा होगा, कौन करेगा इस काम को यह बार बार मन को कुरेदता है। स्वाभिमान का संरक्षण करते हुये संवर्धन से समृद्धि लाने की दिशा में विकास का जतन करती शिवगंगा समग्र ग्राम विकास परिषद की योजना को उस समय पर लग गये जब उक्त कार्य में टाटा सामाजिक संस्थान मुंबई के प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार ने उद्यमिता के विकास की पहल शिवगंगा झाबुआ के साथ मिलकर काम करने की सोची। उद्यमिता विकास का यह शिविर शिवगंगा गुरुकुल धरमपुरी में ही करने का निश्चय किया। 17 से 20 मई तक के इस शिविर में ऐसे युवाओं का चयन कि जो अपने समाज की संवर्धन से अभिवृद्धि करें।
Trending
- पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की खेप: तस्कर पुलिस को देखकर घने जंगल में हुआ फरार
- पिकअप और बस में हुई भिड़ंत में दो युवक घायल
- जोबट के बॉक्सरों का दमदार प्रदर्शन, दक्ष भामदरे बने ‘बेस्ट बॉक्सर’
- झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन