झाबुआ। चायना द्वारा अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने और आंतकवाद के मामले में पाकिस्तान का समर्थन करने के कृत्य का शहर की सामाजिक संस्थाएं सोमवार शाम को विरोध करेगी। विरोध स्वरूप चायना की सामग्रियों की होली जलाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर ने बताया कि चायना द्वारा निरंतर भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जाता है। एनएसजी की सदस्यता में भी चायना द्वारा विरोध करने पर भारत को सदस्यता नहीं मिल पाई, जिसका सामजिक संस्थाओं ने विरोध जताया है। राठौर ने बताया कि विरोध स्वरूप आसरा ट्रस्ट के बेनर तले सोमवार शाम 6 बजे विरोध कार्यक्रम होगा। जिसमें चायना की सामाग्रियों की होली जलाई जाएगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील यशवंत भंडारी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, सेवा प्रकल्प परार्मशदाता अजय रामावत, अध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी, सचिव कमलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष रविराजसिंह राठौर, जयंतीलाल राठौर, सुधीर कुशवाह, मनोज जैन, राजेन्द्र सोनी, घनश्याम भाटी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, राधेश्याम पटेल, इंदरसेन संघवी आदि द्वारा समस्त सामाजिक संस्थाओं से की गई है।
Trending
- जयपुर युवा संसद में थांदला के यश राठौड़ ने बढ़ाया जिले का मान, क्षेत्र का नाम किया रोशन
- जात-पात से ऊपर उठकर काम करना पड़ेगा तभी हिंदू समाज एकजुट होगा : भीमा डामोर
- मेघनगर : हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश
- सिंचाई के लिए बोरी बंधान कर जल संग्रह किया
- 2 दिन से लापता युवक की नदी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
- बिना पानी के बिल की मार, चंद्रशेखर आज़ाद नगर में जनता बेहाल
- खट्टाली में आज भव्य हिंदू संगम, नगर भगवामय
- मेघनगर एसडीएम अवनधती प्रधान ने संभाला पदभार
- दूषित पानी से मौतों के विरोध में युवा कांग्रेस का सत्याग्रह
- पेटलावद में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित