Trending
- पूर्व सरपंच के मकान में आग लगी, ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी नहीं बुझी
- पिटोल हनुमान टेकरी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: महाभंडारे में 15 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
- 4 अप्रैल को 5 घंटे बंद रहेगी भाबरा और सेजावाड़ा क्षेत्र की बिजली
- चंद्रशेखर आजाद नगर पार्क की जमीन पर दुकान निर्माण का विरोध तेज, विधायक सेना पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
- श्री राम भक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई, पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी हुआ
- सांसद अनिता चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात की, आलीराजपुर-जोबट-बोरी-सरदारपुर मार्ग को फोर लेन करने की मांग
- फर्जी सिम का बड़ा पर्दाफाश : फर्जी फेस, फर्जी नाम-पते का उपयोग कर सक्रीय किए 66 सिम कार्ड
- गोकुल शर्मा के भजन सब तेरा साँवरिया सेठ को सुनने पहुंचे सैकड़ो श्रोता, फुटतालाब में पंडाल पड़ा छोटा
- श्री चमत्कारी बटुक हनुमान मंदिर जोबट में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन
- जनपद परिसर में गेट निर्माण का कार्य बार-बार किया जा रहा है, 5 साल में तीन गेट बनाकर लगा दिए
विधायक भूरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गांव और गरीब महिलाओं की चिंता की। अमीर लोगों से सब्सिडीछुड़वा कर हर गांव में गरीब महिलाओं के नाम नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे जा रहे है। कांग्रेस की सरकारे इंदिरा आवास के नाम पर गांवो में दो-चार मकान देकर अपनी पीठ थपथपा देती थी वही नरेंद्र मोदी और शिवराज ने अब एक गांव में इतने आवास स्वीकृत करवाए है, जितने पहले पूरी जनपद में भी नहीं होते थे। हर सर पर हो खुद की छत इस सपने को नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है। अटलजी को याद करते विधायक ने कहा कि आज जो गांव के फलियों-फलियों में पक्की सड़के बन रही है वो भी अटलजी की सरकार की देन है। विधायक ने कहा कि जब मोदी सरकार ने ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाए तो कांग्रेस मजाक बना रही थी और अब जबकि शासन की हर योजना का पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में आने लगा है तो कांग्रेसी बगले झांकने लगे हैं।