सरस्वती शिशु मंदिर पारा में डॉ. वैभवरत्नजी मसा का आगमन
झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
गच्छाधिपति राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर मसा के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. डॉ. वैभवरत्न मसा का सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर केसर बाग पारा में मंगलमय आगमन पर विद्यालय के आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों द्वारा अक्षत वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्रसूरी बाल विकास समिति पारा के अध्यक्ष जैनरत्न प्रकाश छाजेड़ ने प.पू. डॉ. वैभवरत्न मसा के आलौकिक जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश तलेसरा ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों के बारे में मसा को अवगत कराया। प.पू. डॉ. वैभवरत्न मसा ने आचार्य परिवार को आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति पर आधारित संस्कारमय शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। अच्छे शिक्षक विद्याथियों को साक्षरा बनाते है, लेकिन यदि शिक्षक में किसी प्रकार की कमी हो तो विद्यार्थी ‘साक्षरा के बजाय ‘राक्षसा बन सकते है। समस्त शिक्षकों को कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य जैसे श्रेष्ठ शिक्षक बनने को कहा एवं अर्जुन तथा अन्य पांडवों की भांति शिष्य तैयार करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य इरफानउल्ला खान ने मसा के प्रेरणाप्रद आशीर्वचनों को जीवन का ध्येय बनाने का कहते हुए, विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेन्द्रसूरी बाल विकास समिति के सक्रिय सदस्य राजेन्द्र पगारिया तथा ग्राम पंचायत पारा के पंच शुभम सोनी भूतपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर पारा भी उपस्थित थे।
Trending
- खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सड़क हादसों का कहर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना
- वालपुर में शांति समिति की बैठक: भगोरिया पर्व पर गुलाल पूर्णतः प्रतिबंधित, सौहार्दपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं उदयगढ़ में प्रस्तावित दौरे की तैयारियां को लेकर बैठक हुई
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
- नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के चलते पानी की टंकी कबाड़ में फेंकी
- बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
Next Post