समेकित छात्रवृत्ति योजना को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

- Advertisement -

झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः समेकित छात्रवृति मैंपिंग कार्य की पूर्णता का एवं विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान का प्रमाण पत्र देने के लिए कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने सभी संकुल प्राचार्यो को निर्देशित किया है। म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण के लिए संकुल केन्द्र के अधीन शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्वीकृतकर्ता एवं वितरणकर्त्ता अधिकारी निर्धारित किए गए है। संकुल प्राचार्य विद्यार्थियों के ऑनलाईन भेजे गये प्रस्तावों की सन्तुष्टि उपरान्त ही प्रस्ताव को लॉक कर देयक जनरेट करने की कार्यवाही करेगे। छात्रवृत्ति स्वीकृति का अन्तिम उत्तरदायित्व संकुल प्राचार्य/ आहरण वितरण अधिकारी का है।

सभी संकुल प्राचार्य समग्र शिक्षा पोर्टल से विद्यार्थी की स्वीकृत छात्रवृति की पृष्टि समेकित छात्रवृति विवरणिका में उल्लेखित पात्रता दर एवं शर्तो से अनिवार्य रूप से करने एवं छात्रवृत्ति पात्रता विषयक पूर्ण संतुष्टि उपरान्त ही अंतिम रूप से छात्रवृत्ति स्वीकृत कर देयक कोषालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस संबंध में विस्तृत निर्देश एजुकेशन पोर्टल एवं समग्र शिक्षा पोर्टल के हेल्प मेनू पर उपलब्घ है। छात्रवृत्ति स्वीकृत करने की कार्यवाही करते हुए 26 जनवरी तक शत्-प्रतिशत छात्रों का रजिस्ट्रेशन/ पात्रता अनुसार स्वीकृति किया जाना सुनिश्चित करे।