संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती पर निकली शोभायात्रा

- Advertisement -

थांदला: संत शिरोमणी रविदास जी की जन्म जयंति पर नगर में रविदास समाज द्वारा स्थानीय एम जी रोड स्थित रामजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे व महिलाएं बैंड धुन पर गरबे खेलते हुए चल रही थी।

शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए पुन मंदिर पहुंची। महाआरती के पूर्व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्म सभा को अशोक अरोरा, सुनील पणदा, राजू धानक, ने सम्बोधित किया।

शोभा यात्रा में मांगीलाल यादव, कृपाराम जाटव, राहुल वाघेला, मोहन डामेषा, कान्तिलाल बामनिया, मनीष व दयाराम वाघेला विष्णु मंदिर के प्राचार्य ईश्वर दयाल बिथरिया के अलावा आस पास के समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश वैध व आभार बाबूलाल मेहसन ने व्यक्त किया।