2- 3 मई को दिल्ली में प्रदर्शन
झाबुआ। राष्ट्रीय बाल भवन मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2015 हेतु राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता बाल भवन इंदौर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में झाबुआ के प्रतिभावान कलाकार मास्टर यग्नेश कुमार मालवीय का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता बालश्री में प्रदर्शन हेतु चयन हुआ।ख्यातनाम लोक चित्रकार स्व. एसएल मालवीय के पौते एवं प्रसिद्ध चित्रकार धर्मेन्द्र मालवीय के पुत्र यग्नेश भी एक कलाकार के रूप में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाट्य, वाद्य संगीत (रोटो एवं इलेक्ट्रिक पेड) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई दिल्ली में आगामी 2 एवं 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। राष्ट्रीय स्तर पर बाल श्री पुरस्कार प्रतियोगिता में चयनित होने पर शैलेन्द्रसिंह राठौर, भूषण व्यास, राजेश मिश्रा, दर्शन शुक्ला, कमलेश पटेल, मुर्तजा बोहरा, रघुवीरसिंह चौहान, वीरेन्द्रसिंह राठौर ने बधाई दी।
Trending
- गणपति बप्पा को चढ़ाए गए छप्पन भोग
- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया
- नवरात्रि महापर्व के लिए शिव मंदिर में आयोजित हुई बैठक, बनाई रूपरेखा …
- विधायक पटेल ने 14 लाख से अधिक की विद्युत डीपीयों का किया लोकार्पण
- जिले में जारी है भ्रष्टाचार, नल-जल योजना में करोड़ों रुपए का भारी भ्रष्टाचार, कांग्रेस सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव करेगी
- राधा-कृष्ण मंदिर पिटोल में भागवत कथा अमृत का रसपान कर रहे श्रद्धालु
- गांव की महिलाओ पर होने वाले अत्याचारों को पुलिस तक लेकर आने का कार्य महिलाओं पर सौंपा गया
- अणु पब्लिक स्कूल में बनाए गए 650 स्क्वेयर फीट के गणेशजी
- आलीराजपुर पुलिस का नवाचार- पुलिस दीदी कार्यक्रम का शुभारंभ किया
Next Post