झाबुआ। जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन मेघनगर में 7 फरवरी दोपहर 2 बजे बाफना स्कूल मेघनगर में रखा गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेरपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर टिप्स देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर जिले के विधायक झाबुआ, पेटलावद विधयाक निर्मला भूरिया, समस्त जिला भाजपा के पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मंडी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडल, समस्त नगरीय निकाय के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडल, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मीसाबंदी सहित भाजपाइयों से बैठक में मौजूद रहने की अपील की गई।
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया