झाबुआ। प्रदेश में अतिथि शिक्षकों को तत्काल राज्य सरकार द्वारा संविदा शिक्षक बनाया जाना चाहिए। अतिथि शिक्षक भी अन्य शिक्षकों के बराबर कार्य कर रहे है। हडताली अतिथि शिक्षकों का समर्थन करते हुए जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने उन्हें तत्काल संविदा षिक्षक बनाए जाने की मांग की है। भूरिया ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि अन्य राज्यों कि में अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक का दर्जा दिया गया है। वे भी अन्य शिक्षकों एवं अध्यापकों की तरह ही अपनी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में देते है, फिर मप्र में उनके साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है ? कई अतिथि शिक्षक तो 5- 5 वर्ष से अपनी सेवा दे रहे है। उनके अनुभव एवं योग्यता को देखते हुए उन्हे तत्काल संविदा शिक्षक के पद पर नियुक्ति देने सबंधी कार्रवाई षासन को की जाना चाहिए।
इन्होंने भी की सरकार से मांग
अतिथि शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह, जिला पंचायत सदस्यगण कलावती गेहलोद, अकमालसिंह, शांति राजेश डामोर, रूपसिंह, रमिला कैलाश, शारदा अमरसिंह, संता तेरसिंह तथा जनपद पंचायत के अध्यक्षगण गेन्दाल डामोर, गीता शंकरसिंह आदि ने भी अतिथि शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की है कि तत्काल बच्चों की पढाई का हो रहे नुकसान को देखते हुए अतिथि शिक्षकों की मांग पर विचार कर उन्हे संविदा शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए। इसके साथ ही सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस अतिथि शिक्षकों के समर्थन में आंदोलन करने को भी बाध्य होगी।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
Prev Post
Next Post