पिटोल भगोरिया में खूब उमड़ी भीड़, मेला क्षेत्र में खूब हुआ व्यापार, व्यापारियों के चेहरे खिल उठे

0

भूपेंद्र नायक, पिटोल

सात दिवसीय भगोरिया महा उत्सव के अंतर्गत सप्ताह के अंत में भगोरिया उत्सव परवान चढ़ रहा है। भगोरिया में बहुत भीड़ हो रही है। मंगलवार को पिटोल के भगोरिया में दोपहर 12 के बाद अथाह जन सैलाब से भगोरिया में  पिटोल क्षेत्र के आसपास के 32 गांव के अलावा झाबुआ राणापुर मेघनगर अंतर्वेलिया के साथ झाबुआ जिले के गांव के साथ  गुजरात राज्य से सटेगांव खंगेला लिमडाबरा उच्चवनिया बडवारा खरज कतवारा दाहोद  के भी लोगों ने सीमा क्षेत्र का बड़ा मेला में पिटोल नगर के भगोरिया का आनंद लिया।

दोनों ही राजनीतिक दलों ने गैर निकालकर भगोरिया उत्सव में किया शक्ति प्रदर्शन पिटोल दोपहर 1 बजे  स्थानीय होटल मूनलाइट ग्राउंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैकड़ो ढोल के साथ भव्य गैर  निकाली गई। भाजपा की गैर में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेश दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण डामोर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर पिटोल मंडल   अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ प्रतीक् शाह विक्रम नायक विनोद गाबा सुमेर सिंह बाबेरिया भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अतुल चौहान सहित पिटोल क्षेत्र के भाजपा समर्थित सरपंचों ने अपने-अपने गांव से ढोल लाकर इस गैर को सफल बनाया वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में के साथ पिटोल से ब्लॉक अध्यक्ष काना गुंडिया  कालाखुट सरपंच प्रतिनिधि खुना गुंडिया जनपद सदस्य पेमा भाबोर के साथ सैकड़ो ढोल के साथ कांग्रेस ने भी अपनी गैर निकालकर भगोरिया में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया इन दोनों गैरों को मेला क्षेत्र में  इतनी भीड़ हो गई लोगों आने जाने दिक्कतें आने लगी  दोनों दलों की नेता अपनी गैर समाप्त कर अन्यत्र भगोरिया की ओर रवाना हो गए ।

पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद, रसना पिलाया

पिटोल चौकी प्रभारी अशोक कुमार बघेल ने मेला क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र लगाया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुल्क ने पिटोल पहुंचकर मेला क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पुलिस कर्मियों द्वारा शीतल पेय रसना मेले में आए लोगों को पिलाई गई। इस भगोरिया मेले व्यवस्था पिटोल चौकी के समस्त स्टाफ के साथ जिले के अन्यत्र थाना चौकियों का पुलिस बल ने भी यहां की यातायात व्यवस्था और भीड़ मैनेजमेंट बड़े ही तरीके से व्यवस्थित किया। पुलिस के साथ आसपास के गांव के कोटवारों ने भी सेवाएं दी, जिससे यह भगोरिया पिटोल क्षेत्र में निर्विवाद संपन्न हो गया।

मातृ शक्तियों ने खूब खरीदे  के रंग-बिरंगे लठ

मेला क्षेत्र में रंग-बिरंगे लठ लोहे पीतल के तारों से सजे लठ की काफी बिक्री हुई जिसको पुरुषों की बजाय मातृ शक्तियों द्वारा ज्यादा खरीदा गया। महिला क्षेत्र एवं पिटोल बाजार में मातृ शक्तियों लठ लेकर दिखाई दी जिससे मनचले और हुडदंगियों में डर रहा। कहीं पिट ना जाएं और वीडियो वायरल हो जाने के डर से मातृशक्ति के लठों से शांति बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.