गुमानसिंह डामोर ने  हाट बाजार में जनसम्पर्क कर किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

- Advertisement -

भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल

झाबुआ रतलाम लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर ने पिटोल हाट बाजार में सघन जनसम्पर्क किया| डामोर करीब 12 बजे पिटोल बस स्टैंड पहुचे जहा पिटोल व आसपास के गावो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे| जिन्होंने ढोल पुष्प मालाओ से अपने नेता का स्वागत किया और पिटोल मुख्य बाजार में जनसम्पर्क किया| इस दौरान पिटोल के लोगो ने पुष्प मालाओ से स्वागत करते हुए जीत का आशीर्वाद दिया |
जनसम्पर्क बस स्टैंड से पिटोल मुख्य मार्ग से होते हुए कुन्दनपुर चोराहे पर ख़त्म हुआ जहा पर सभा का आयोजन किया गया |

ये लड़ाई हे……राष्ट्र विरोधी और राष्ट्रवाद के बीच

अपने सम्बोधन के दौरान गुमानसिंह डामोर ने कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी और भाजपा को राष्ट्रवादी बताते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार और कांतिलाल भूरिया को आड़े हाथो लेते हुए किसान कर्ज माफ़ी को पूरी तरह नाकाम और किसानो के साथ धोखा बताया और कहा की कांतिलाल ने इस क्षेत्र को सिर्फ छला है काम कुछ किया नहीं सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगे है | उपस्थित जनमानस से अपिल कि की देश को मोदी की जरुरत है इसलिए आगामी 19 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर राष्ट्र हित में मतदान करे | इस अवसर पर पिटोल भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर, जगदीश बड़दवाल,विनोद पंचाल, जनपद सदस्य बलवंत मेडा , भिम्फालिया सरपंच  अंजू मेडा ,मांगीलाल खतेडीया ,प्रतिक शाह ,अजय डामोर ,धुलू भाई ,मकन सिंह गुण्डिया,महेश गारी , लाला गुण्डिया, तितरिया गुन्डिया , बदन नायक , विक्रम नायक , हुसैन बोहरा , सुमेरसिंह बेबरिया, शर्मा भूरिया ,तितरिया गुन्डिया ,मोहन बाबेरिया , कसना खराडी , नेता डिन्डोर ,थावा भाबोर , चिंटू शर्मा , प्रकाश मेवाड़ ,तेरसिंह डामोर , जोतिया भाबोर ,कालू भगत , नेवजी भाई , सामजी गुन्डिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में अस पास के गाँवों से भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

)