इस ख़बर से आपकों पता चल जाएगा कब आपकों शामिल होना हैं चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में

- Advertisement -

झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तृतीय चरण को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 10,11, एवं 12 फरवरी को होगा। प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उ.मा.वि.झाबुआ में 10 फरवरी 2015 को दल क्रमांक 1 से 92 तक के पी.ओ.एवं 1 से 31 तक के पी.ओ.-1 का, 11 फरवरी 2015 को दल क्रमांक 32 से 79 तक के पी.ओ.-1 एवं 35 से 53 पी.ओ. रानापुर के पी.ओ. वन -1 से 22 तक का एवं 12 फरवरी 2015 को दल क्रमांक 23 से 36 रानापुर के पी.ओ.वन एवं पी.ओ. 1 से 65 रामा 1-से 48 पी.ओ.क्र -1 रामा का प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है।

शा उत्कृष्ट उ.मा.वि.पेटलावद में 10 फरवरी को दल क्रमांक 1 से 135 तक के पी.ओ. का 11 फरवरी को दल क्रमांक 136 से 195 तक के पी ओ एवं 1 से 75 तक पी.ओ.-1 का एवं 12 फरवरी को दल क्रमांक 76 से 212 तक के पी.ओ.-1 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

एकलव्य आदर्श उ.मा.वि.थांदला रोड अगराल मेघनगर में 10 फरवरी को दल क्रमांक 1 से 80 तक के.पी.ओ. का, 11 फरवरी को दल क्रमांक 81 से 114 तक पी.ओ. एवं 1-46 तक के पी.ओ.-1का एवं 12 फरवरी को दल क्रमांक 47 से 127 तक पी.ओ-1 का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उ.मा.वि.थांदला में 10 फरवरी को दल क्रमांक 1 से 82 तक पी.ओ.का, 11 फरवरी को दल क्रमांक 83 से 116 तक पी.ओ.एवं 1-48 पी.ओ.-1 का एवं 12 फरवरी को दल क्रमांक 49 से 133 तक पी.ओ. का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उक्त प्रशिक्षण में दल के पीठासीन, अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र 1 को प्रशिक्षण में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए आदेश जारी कर दिये गये है।