झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
ग्राम मोहनकोट के समीप पुलिस के 100 डायल वाहन की टक्कर से 5 दिन की बालक की मौके पर ही मौत तथा उसकी नानी को गंभीर चोंट लगी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुरा निवासी सोहनी बाई अपनी बेटी व 5 दिन के नाती गुड््डु पिता इंदरू भूरिया भील निवासी साड़ थाना कालीदेवी को अपने घर ले कर जा रही थी तभी मोहनकोट रूपगढ़ रोड के मोड़ पर रायपुरिया क्षेत्र की 100 डायल वाहन की टक्कर महिला को लगी उसके हाथ में 5 दिन का नाती भी था। दोनों वाहन की टक्कर से एक गड्ढे में गिर गए जिससे 5 दिन के नानी की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा महिला को चोंट लगी। बताया जा रहा है कि 100 डायल का वाहन चालक शराब के नशे में था, जो की मौके से फरार हो गया। वाहन में बैठे एएसआई आनंद सिंह मइडा को ग्रामीणों ले घेर लिया और उनके साथ मारपीट भी की गइ, जिसके बाद पुलिस महिला व मृत बालक को लेकर पेटलावद हास्पिटल आए। जहां पर पुलिस कार्रवाई करने का कह रही है, किन्तु महिलाओं के द्वारा अपने परिजनों के आने के बाद कार्रवाई करने का कहा गया। शाम को लगभग 5.30 बजे के लगभग महिला के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तब पुलिस के द्वारा उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस थाना रायपुरिया में धारा 304 ए एवं 279, 337 भादवी की धाराओं में अपराध भी पंजीबद्व कर लिया गया है।
फोटो-2
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ