झाबुआ। रसोई गैस कनेक्शन को बैंक खातों से लिंक करने के लिए 31 मार्च तक का ही समय बचा है 31 मार्च के बाद जिन ग्राहकों के कनेक्शन बैंक खाते से लिंक नहीं होगे, उन्हें बाजार भाव से गैस सिलेंडर मिलेगे। वहीं गैस कंपनियों ने कनेक्शन को बैंक खातों से लिंक करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अभी एजेंसी वाले ग्राहक से आवेदन लेकर उसे सीधे बैंक खातों से लिंक करा देते थे, इसमें दो से चार दिन लग रहे थे, लेकिन कई ग्राहक
को खातें में सब्सिडी नहीं मिलने के बाद गैस कंपनियों ने प्रक्रिया बदल दी है। अब एजेंसी वाले ग्राहक का आवेदन उपलोड कर सेंट्रल सर्वर भेज रहे है। बैंक प्रबंधन ग्राहक के खाते, पते का सत्यापन करेगा और इसके बाद वह अपना एप्रुवल जारी कर सेन्ट्रल सर्वर को वापस भेजेगा, इसके बाद ही खाता और कनेक्शन को लिंक किया जाएगा। इस प्रक्रिया में दस से पंद्रह दिन तक लग रहे है। इसलिए गैस कंपनियों ने भी ग्राहको से अपील की है कि वह जल्द से जल्द खाते को लिंक करने के लिए आवेदन दे दें, जिससे अप्रैल माह से उन्हें खाते में सीधे सब्सिडी मिलना शुरू हो जाए।
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया
Prev Post