झाबुआ। नर्सिंग छात्र संगठन भारत की जिला इकाई द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को झाबुआ के दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं उनसे समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष नटवरसिंह डोडियार के नेतृत्व में पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष डोडियार ने बताया कि मां त्रिपुरा स्कूल आॅफ नर्सिंग एवं गर्वमेंट जीएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर जिला चिकित्सालय मंे कुल 140 जनरल नर्सिंग छात्र-छात्राएं अध्ययन एवं ट्रेनिंग ले रहंी है, फिर भी यहां परीक्षा केंद्र का यहां नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा हेतु एमवाय हाॅस्पिटल इंदौर जाना पड़ता है। जिसको लेकर पूर्व मे संगठन द्वारा एमपी नर्सिंग काउंसिल भोपाल को भी ज्ञापन के माध्यम से यहां परीक्षाा केंद्र खोले जाने की मांग की गई थी, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं होने से संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से झाबुआ मंे परीक्षा खुलवाए जाने का अनुरोध करंेगे। इसके अलावा कई अन्य मांगे भी ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश