झाबुआ। लोकसभा उप निर्वाचन-2015 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार संसदीय क्षेत्र 24-रतलाम में नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्यवाही 28 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगी नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कलेक्टोरेट झाबुआ में रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता द्वारा लिये जायेगे। रिटर्निंग आॅफिसर की सहायता हेतु अधिकारी, कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्यवाही न्यायालय कलेक्टर, कलेक्टोरट झाबुआ में 28 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 11 बजे से संपादित की जावेगी।गठित दल के प्रभारी सैयद अशफाक अली सहायक रिटर्निंग आॅफिसर रहेगे जिनके मार्गदर्शन एवं नियंत्रण निर्देशन में दल कार्य करेगा। दल में सहायक के रूप में अमोद्य श्रीवास्तव प्रबंधक लोक सेवा ग्वारंटी झाबुआ, सुलभ खरे प्रबंधक ई-गवर्नेन्स झाबुआ, एजाज कुरैशी सहा.ग्रेड-2 कलेक्टोरेट झाबुआ, कमलेश जैन सहायक गे्रड-3 कलेक्टोरेट झाबुआ, रंजीत मिश्रा सहा.ग्रेड-3 कलेक्टोरेट झाबुआ, शेख लोक सेवा ग्यारंटी झाबुआ को शामिल किया गया है।
Trending
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस ने भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली
- नानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया नेतृत्व
- ग्राम पंचायत उमराली में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत यात्रा निकाली
- बड़ी खट्टाली में तिरंगा यात्रा निकाली, उत्साह का माहौल नजर आया
- नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश, राजस्व वसूली और स्वच्छता पर जोर
- जोबट में डीजे की धुन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत, तिरंगा यात्रा निकाली गई
- हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा आज, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान होंगे शामिल
- लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं आने से परेशान हैं चार बेटियों की मां, समग्र आईडी में हुई गड़बड़ी
- हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर सोंडवा में निकाली गई रैली
Next Post