झाबुआ। कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी संस्थानो में रोजगार का लाभ दिलाने के लिये 28 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय झाबुआ के तत्वाधान में जिला रोजगार कार्यालय परिसर झाबुआ में होगा। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया है कि झाबुआ जिले के आवेदक जो 18 से 30 वर्ष तक आयु एवं 8 वी, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण हो, शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है। Post navigation पेटलावद हादसे के पीड़ितो के लिए बिशप ने कलेक्टर को सोंपा एक लाख का चेक स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं मलेरिया की बीमारी के संबंध में कार्यशाला संपन्न