झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
यह चुनाव कांतिलाल भूरिया का नहीं है यह चुनाव आप और हम सभी कांग्रेसजनो का है। यह चुनाव आम आदमी के आत्मसम्मान का चुनाव है। झाबुआ जिले के आदिवासियो की पहचान का चुनाव है मोदीजी कभी आदिवासियोे का नाम नहीं लेते है। इस चुनाव मे हमे कांगेस पार्टी को इस लोकसभा क्षेत्र मे वापस लाना है। उक्त उदगार पेटलावद कांग्रेस आमसभा में सम्मिलित होने जा रहे अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश ने व्यक्त किए। पेटलावद कांग्रेस की आमसभा में सम्मिलित होने जा रहे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मोहनप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व संसद कांतिलाल भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निखरा कार्यकर्ताओ से भेंट करने थान्दला विश्राम गृह पर रुके। प्रकाश ने कार्यकार्ताओ को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को आगामी उपचुनाव के लिए बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करे एवं सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस उपचुनाव मे कांग्रेस को विजयी बनाए। युवा नेता जसवंतसिंह भाबर ने बताया कि नगर के वार्ड क्र 9 राजापुरा के करीब 12 युवको ने इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष यादव ने सभी का गमछा डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, डाॅ विक्रांत भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट, फौजदारसिंह डामर,, सरपंच दिलीप भूरिया, रसूल भाबर, देवाडामर, पारस भाबर, शहर अध्यक्ष राजेश डामर , सुधीर भाबर, आनंद चोहान, हनीफ छीपा, राजू शर्मा , जितेन्द्र धामन, शकील रजा खान, कादरशेख, जयसिंह वसुनिया विकास रावत मिठुसिंह गणावा आदि कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे। आभार पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर ने माना ।
Trending
- पारा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का सुंदर आयोजन हो रहा, पंडित अशोक पाठक कर रहे कथा का वाचन
- धुलेट में चोरों का आतंक, कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में भय का माहौल
- ग्राम पंचायत उमराली में हिंदू सम्मेलन को लेकर किया गया भूमि पूजन
- कॉलेज की छात्रा रवीना निगवाल ने क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
- ई-विकास प्रणाली अंतर्गत जिला आलीराजपुर के नानपुर सहकारी संस्था द्वारा प्रथम ई-टोकन जारी
- अमर विचार, अमर पहचान, जगदीश कलाल को भावांजलि दी
- प्रेस क्लब जोबट ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश उपाध्याय की 7वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
- भगवामय हुआ पारा मंडल, भव्य शोभायात्रा और ओजस्वी उद्बोधन के साथ हिंदू संगम संपन्न
- झाबुआ में सावित्री जागृति मेले का भव्य आयोजन, 350 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
- विकासखंड उदयगढ़ में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की संगोष्ठी हुई
Next Post