झाबुआ। 1 जून को सांसद कांतिलाल भूरिया के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कांतिलाल भूरिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने फुलमाल पहुंचकर वहां स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब सड़कों को लेकर भी उन्होंने अपना रोष जताया। इस दौरान सांसद भूरिया ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि जिले से गुजरने वाले हाईवे मार्गों की बद से बदत्तर स्थिति हो गई है। जिसके कारण आगामी वर्षाकाल में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार का रवैया इस पूरी तरह से उदासीन हुआ है, परिणाम जिलेवासियों को भुगतने को विवश होना पड़ेगा। सांसद भूरिया ने कहा कि वे जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने जन्मदिन पर आंदोलन कर रहे है। युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क की आज अत्यंत दुर्दषां हो रहंी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े व्याप्त हो गए है। जिससे वाहन चालकों एवं यात्रियों की फजीहत हो रहीं है और उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति के चलते निरंतर दुर्घटनाएं भी हो रहीं है एवं लोगों की जान जा रहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश रांका, हेमचंद डामोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एसएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, काना गुंडिया, पूर्व सरंपच धुमाभाई सहित आसपास के गांवों के पंच-सरंपच उपस्थित थे।
फोटो 12 -: ग्राम फूलमाल में निरीक्षण करते सांसद भूरिया व कांग्रेसी
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ