झाबुआ। जनसुनवाई में लोगों के भरोसे और उम्मीदों के साथ छलावा किस तरह होता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निपटारा कार्ड पर तारीख बढ़ा दी जाती है। लेकिन मामले का निपटारा नहींहो पाता। ऐसा हीं एक मामला मंगलवार को होनी वाली जनसुनवाई में आया। जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में एक शख्स जहर की बोतल लेकर पहुंचा। पेटलावद के रहने वाले इस शख्स का नाम विक्रम कटारा है। विक्रम कटारा का आरोप है कि वे तीन साल से बीपीएल राशन कार्ड के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पात्र होने के बाद भी उनका बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है जिसके चलते वे शासन की कई योजनाओं से वंचित हैं वहीं आईएसडीपी योजना के तहत मलिन बस्ती में मकान आवंटन को लेकर भी वे शिकायत कर चुके हैं। लेकिन जांच के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। पेटलावद में मलिन बस्ती में अपात्रों को मकान दिए गए हैं। वहीं जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए उन्होंने किराये पर दे दिये हैं। प्रशासन केवल कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती दिख नहीं रही है। विक्रम कटारा का कहना है कि हक की लड़ाई-लड़ते वे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ऐसे जहर में खाने के अलावा उनके पास और कोई चारा नहीं बचा है। विक्रम ने 2013 में बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था लेकिन अब तक भटक रहा है। इसके लिए विक्रम कई जगह आवेदन भी दे चुके हैं ऐसे में विक्रम का कहना है कि जनसुनवाई नाम की इसके लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर