झाबुआ। प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री आर्य ने की। बैठक में कलेक्टर, एसपी संजय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी, एडीएम दिलीप कपसे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने पावर पाइंट के माध्यम से जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान 14 अप्रैल से अब तक की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि ग्राम संसद में तीन दिन ग्राम पंचायत में किस तरह से डाक्यूमेंटेशन एवं कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत में निर्देशानुसार पंजीया संधारित कर ग्राम पंचायत में हितग्राही मूलक योजनाओं एवं सामुदायिक कार्यो की वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गांव में जल संचय की कार्यवाही को गंभीरता से किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि विगत 10 दिनों में स्वाईल हेल्थ कार्ड के पूरे वर्ष के लिये दिये गये लक्ष्य की पूर्ति हो गई है एवं पूरे वर्ष किसानो के खेत की मिट्टी का परिक्षण कर स्वाईन हेल्थ कार्ड बनाने की कार्यवाही जारी रहेगी।
ऑपरेशन जल संचय सराहनीय
प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा कि झाबुआ मेरे प्रभार का जिला है एवं 27 अप्रैल को कैबिनेट में ग्राम संसद की कार्रवाई मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाना है। प्रभारी मंत्री ने झाबुआ जिले की ग्राम संसद की कार्य योजना एवं आपरेशन जल संचय के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा कि गांव में बनने वाली जल संरचनाएं गांव के लिए बहुत उपयोगी होगी। इससे गांव का विकास होगा। गांव का विकास जब तक नहीं होगा हम प्रदेश व देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते। जिले में यह बहुत अच्छा काम हो रहा है कि ग्रामीण आगे आकर अपनी मांग रख रहे है एवं गांव की कार्ययोजना बना रहे है। गांव में जल संचय की जो योजना जिले में बनाई गई है वह काफी सराहनीय है।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई