झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश बीसी मलैया के मार्गदर्शन मोबाइल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को काकनवानी क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें निर्धारित तिथियों पर न्यायालय स्वयं चिन्ह् गांवों में जाकर पक्षकारों के मध्य विवादों का समझौता के माध्यम से निराकरण करेगी। उक्त जानकारी देते हुए न्यायाधीश महेंद्रसिंह रावत ने बताया कि मोबाईल लोक अदालत अब गांव-गांव जाकर पक्षकारों के मध्य विवादों को सुलझाएगी। उच्च न्यायालय की मंशा अनुरूप ऐसे पक्षकार को न्यायालयीन कार्यवाही में समुचित रूप से हिस्सा नहीं ले पाते हैं, किंतु समझौता हेतु राजी हैं तथा कुछ ऐसे पक्षकार भी है, जो अधिकतर समय मजदूरी पर दूसरे राज्यों में रहते हैं तथा कुछ विशेष समय के लिए ही घरों पर लौटते हैं, उनके लिए लोक अदालत का यह स्वरूप बहुत ही फायदेमंद है। मोबाइल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यह है कि न्याय सबके द्वार पहुंचे। इसी कड़ी महेंद्रसिंह रावत, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, थांदला की अदालत ग्राम काकनवानी में मोबाइल लोक अदालत के रूप में कार्य करेगी। मोबाइल लोक अदालत का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा।
30 अप्रैल को काकनवानी में होगी अदालत
मोबाइल लोक अदालत में काकनवानी व उसके आसपास के गांव के ऐसे लोग जिनके मुकदमे न्यायालय, थांदला में लंबित है, वे आपसी समझौता के माध्यम से विवाद का निपटारा करवाकर घर बैठे लाभ उठा सकते हैं। न्याय सबके लिए सुलभ हो, न्याय प्राप्ति में कोई व्यक्ति असुविधा महसूस न करे, इसे ही ध्येय मानते हुए मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर अपेक्षा की जा रही है कि जनसामान्य मोबाईल लोकअदालत की सराहनीय पहल को समझने का प्रयत्न करें, इसकी थोड़ी सी समझ बहुत लाभकारी है।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
Next Post