रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर उतरे हड़ताल पर

0

थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम रोजगार सहायक अपनी नियमितकरण की प्रमुख मांग को लेकर एक बार पुन: हड़ताल पर उतर गए। यह जानकारी देते हुए रतनसिंह डामोर ने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 से 14 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल पर बैठे। ग्राम रोजगार सहायक नियमितिकरण की मांग पर अड़े है। थांदला जनपद में कर्मचारियों के समर्थन में सचिव संघ, सरपंच संघ आदि ने भी हड़ताल की।

पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट। नियमतीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों का आज से कलमबंद आंदोलन शुरू हो गया। इस आंदोलन को मजबूती के लिये सचिव और सरपंच संघ भी समर्थन में मैदान में आ गया है। आंदोलनकारियों का कहना है की सरकार यदि हमारी मांगो की और अनदेखी करती है तो आगे अनिश्चतिकालीन हडताल की जायेगी। हडताल स्थल पर रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष नारायण पाटीदार ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांगो पर सकारात्मक रूख नही अपनाती है तो अनिश्चितकालीन हडताल की जाएगी। इनकी हडताल के समर्थन में सरपंच संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र नीनामा और सचिव संघ अध्यक्ष तोलसिंह भी मैदान में आ गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.