झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की जयंती आज सोमवार को तहसील राजपूत समाज धूमधाम से मनाएगा। महाराणा प्रताप जयंती को लेकर क्षत्रिय समाज के समाजजनों द्वारा तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है। खासकर राजपूत युवा वर्ग में महाराणा प्रताप जयंती को लेकर उत्साह है। आज शाम चार बजे शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में समाजजन परंपरागत पौसाख व साफा बांधकर चलेंगे। यह यात्रा सुंदर गार्डन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुन: सुंदर गार्डन पर पहुंचेगी तत्पश्चात महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। पेटलावद तहसील राजपुत समाज के युवाओ ने अधिकाधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में पेटलावद, रायपुरिया, जामली, गंगाखेड़ी, बोड़ायता, उमरकोट, गेेहंडी, सेमलिया, तारखेडी, रायपुरिया, झकनावदा, बामनिया, खवासा, उमरकेाट, करवड़ , बेकल्दा, टेमरिया, बरवेट, बोलासा सहित समस्त राजपुत ठिकानों से समाजजन सम्मीलीत होंगे।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
Prev Post