झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट
1997 से 2015 यानि 18 साल के इतिहास को समेट कर संघ को समाप्त कर दिया गया है।यह निर्णय प्रदेश कार्यकारणी की 22.9.2015 को बी ऍम एस कार्यालय भोपाल मे बैठक में लिया गया। प्रदेश कार्यकारणी के 39 सदस्यों की उपस्थिति मे अध्यक्ष सन्दर्भ सिंह द्वारा संघ का नया नाम राज्य सहायक अध्यापक दिया गया। यह संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध रहेगा।संघ के सरंक्षक प्रदेश के लोक स्वास्थ्य व संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा होंगे। नए संघ का अध्यक्ष सन्दर्भ सिंह बघेल सतना तथा कार्यकारी अध्यक्ष तेजनारायण द्विवेदी झाबुआ को बनाया गया। उपाघ्यक्ष विनोद दुबे सीधी, भागीरथ गुर्जर नीमच, प्रदीप चौधरी बैतूल, अतिबलसिंह कुशवाह ग्वालियर सचिव राकेश गौतम सतना,कोषाध्यक्ष सौरभ पोरवाल झाबुआ, संगठन सचिव कृष्णकांत शर्मा जबलपुर को मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्यकारणी मे कुल 16 लोगो को जगह दी गई है। शेष पद अगली बैठक मे भरे जाएंगे।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा स्कूली बालक बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई
- ग्रहण जितना करो उतना विसर्जन भी जरूरी : पूज्या मुक्तिप्रभाजी
- छात्राओं को गलत तरीके से छूने वाले शिक्षक को कलेक्टर निलंबित किया
- जलप्रदाय की समस्या का समाधान करने में लगी नगर परिषद
- पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर लगाया, 28 यूनिट रक्तदान हुआ
- सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
- चारभुजा पैदल यात्री संघ का चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य स्वागत हुआ
- सब्जियों के मिल रहे औने पोने दाम, ग्रामीण सब्जियां फेंकने को मजबूर
- एसडीओपी नीरज नामदेव की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद
- झाडू निकालते समय महिला को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ा