झाबुआ डेस्क। सार्वजनिक गणेश मंडल द्वारा सोमवार को रात्रि मे राजवाडा चोक पर झाबुआ मोस्ट टेेंलेंट स्पर्धा का अभिनव आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजन रविराज राठोर, आशीष पांडे, धर्मेन्द्र मालवीय, राहुल बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर मे पहली बार आयोजित हुए झाबुआ मोस्ट टेलेंट कार्यक्रम में 15 बच्चो ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न विधाओ में अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में भारती सोनी, वंदना जोशी एवं त्रिवेदी ने प्रत्येक बच्चे की नृत्य कला का मूल्यांकन किया और निर्णायको ने प्रथम स्थान पर मृणाली झरबडे को भरत नाट्यम की प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया ओर उन्हे 2001 रुपए नकदी एवं शिल्ड देकर पुरस्कृत किया। दूसरे स्थान पर वेदांत सोनी की गणेश वंदना नृत्य पर 1500 रुपए का नकद पुरस्कार एवं शिल्ड दी गई वही तीसरे स्थान पर चंद्रराज शर्मा को शास्त्रीय नृत्य पर 500 का नकद पुरस्कार एवं शिल्ड प्रदान की गई। मंडल के द्वारा प्रतिदिन राजवाडा चोक पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी कडी में सितम्बर को राजवाडा चोक पर बहुप्रतिक्षित प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर के 11 हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्तर के बच्चों की टीमें भाग लेगी। प्रश्न मंच का संचालक सोभाग्यसिंह चोहान द्वारा किया जाएगा। समिति के हर्ष भट्ट, मनीष व्यास ने स्कूली बच्चो को बुधवार को आयोजित होने वाले प्रश्न मंच में सहभागी होने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
Prev Post