झाबुआ लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रानापुर ब्लाक के कुंदनपुर मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान की सभा में कांतिलाल भूरिया के प्रबल समर्थक रहे कांग्रेसी नेता मथियास भूरिया ने गुरूवार को अपने दो दर्जन साथियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मंडल रानापुर के अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मथियास भूरिया एवं उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत करते हुए पुष्पमालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मथियास भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे रह कर वे लंबे अरसे घुटन महसूस कर रहे थे। केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेष की शिवराजसिंह सरकार की आदिवासी वर्ग के लिये लागू की गई ढेरों कल्याणकारी योजनाओं से वे बेहद प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ भाजपा प्रवेश कर आदिवासी की बेहतर सेवाएं करके उन्हे योजनाओं का लाभ दिलाने मे अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे। कांग्रेस पार्टी में व्यक्तिवाद एवं तानाशाही के साथ ही परिवारवाद के चलते कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान की बजाय अपमान ही झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि निर्मला भूरिया को आदिवासी अंचल में हजारों की लीड प्राप्त होगी और इस चुनाव को जीत कर वे एक कीर्तिमान स्थापित करेंगी। मंडल अध्यक्ष सोलंकी अनुसार इस अवसर पर ही समोई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनसिंह हटिला एवं श्याम हटिला ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस छोड कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । पूरे अंचल में कांग्रेस से अपमान झेल रहे तथा उपेक्षा के शिकार कांग्रेसी एक के बाद एक भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।
Trending
- जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्फुटन समितियों को किया गया प्रशिक्षित
- मिशन D3 के तहत थोड़सिंधी में पंचायत स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ
- शीतला सप्तमी पर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
- श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, बासी भोजन से महकी रसोई
- सारंगी में प्रेरणादायक पहल: मरणोपरांत शांतिलाल पीपाड़ा का हुआ नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी आंखों की रोशनी
- जोबट में पुलिस और पत्रकारों ने मनाया होली मिलन समारोह
- टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर होली-दीपावली दोनों मनी
- होलिका दहन के बाद कृषक खेती कार्य में जुटे, इन दिनों रबी फसल की कटाई जारी
- ग्राम पंचायत बरझर में सामाजिक सुधार: मिशन D3 के तहत लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
- नानपुर वाणी समाज की सात दिवसीय फाग यात्रा संपन्न
Prev Post