झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी पर आज दशमी के पर्व पर महिलाओ द्वारा पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसके फेरे लगाकर घर एवम् परिवार के लिए सुख सम्रद्धि की प्राथना की गई। पश्चात पंडित द्वारा दशा माता व्रत की कथा सभी को सुनाई गई जिसमे एक राजा और एक रानी की कहानी बताई रानी द्वारा दशा माता का व्रत किया गया रानी द्वरा दशा माता का धागा पहना गया। दोनों खाना खाने बेठे अचानक राजा की नजर रानी के गले पर पढ़ी जो धागा पहना हुआ था उसे देख राजा ने कहा रानी तू ये धागा निकाले गी जब में खाना खाऊंगा।रानी ने राजा की बात सुनकर धागा निकल दिया। धागा निकलते ही दिनों दिन राजा की दशा खराब होती गई।वह वनवास निकल गया और वह हरे भरे बगीचे में जाकर बेठा तो वह बगीचा भी पूरी तरह सुख गया।और किसी व्यक्ति द्वरा उसकी बहन को कहा गया की तेरे भाई और भाभी बहन भी बैठे हैं। बहन द्वारा खाने में जवार की रोटी कढ़ी और प्याज भेजा। बगीचा सूखने के कारन भोजन को खडडा खोदकर वाही पर गाड़ दिया और वहा से निकल गया रास्ते में गवली गाय का दूध निकलते हुए मिला तो गाय भी सूख गई फिर अगली दशा माता आई तो रानी द्वरा फिर से व्रत किया गया।तभी उस खड्डे को खोदकर देखा तो प्याज चांदी का बन गया और रोटी सोने की बन गई और बगीचा फिर से हरा भरा हो गया और गाई भी अधिक दूध देने लगी फिर राजा बोला की मेरी ऐसी दशा आई ऐसे किसी की भी दशा नहीं आए दशा माता।इस पूरी कथा में दशा माता के धागे के बारे में बताया गया।यह धागा अगली दशा माता तक महिलाए संभल कर रखती है।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल