फिरोज खान, अलीराजपुर
मुखबिर की सूचना अलीराजपुर जिला पुलिस ने सोरवा पुलिस को साथ लेकर सोरवा थाना क्षेत्र के गुजरात से सटे ग्राम अंंधारकांच के उमरी फलिया में में छापामार कर एक घर में चल रहे जुए के क्लब को पकड़ा है। उक्त मकान जामसिंह पिता पारसिंह का है जहां पर बैठकर जुआ खेल रहे 63 जुआरियों को पुलिस ने 22 ताश-पत्ती, पांच लाख दो हजार 490 रुपए नकदी, 10 फोर व्हीलर वाहन, एक जनरेटर, दो तिरपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार जुआरियों को थाने लाया गया है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जुआरियों एवं क्लब संचालनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *