Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आभार सभा को संबोधीत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा जनता मेरी भगवान है ओर में उनका पुजारी हूं, जिस प्रेम-विश्वास एवं भरोसे के साथ नगर की जनता ने मुझे जिताया है मैं उसे कभी नही भूलूंगा, पूरे नगर विकास करना मेरा कर्तव्य होगा जिन लोगों ने भितराघात किया है थांदला की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया उनका बहुत बहुत आभार, सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा विधायक कलसिंह भाबर ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी ने मुझे भरोसा दिलाया कि तुम आगे चलो पीछे देखने की आवश्यकता नहीं। जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, जिन्होंने सुबह शाम एक कर दिए। साथ ही प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, अनिल भंसाली, अरविन्द रुनवाल, अमित शाहजी, लखन भगोरा, पारस तलेरा, महेश नागर, अंकित भंसाली, राकेश सोनी, शाहिद खान, सदर कदरुद्दीन शेख समेत नगर की जनता एवं विशेषकर युवा टीम जिनके बिना चुनाव जीत पाना इतना आसान न होता सभी का आभार माना। ससे पुर्व स्थानिय बालक उत्कृष्ट उमा विद्यालय में मतगणना प्रक्रिया पूर्ण की गइ। गणना के समय सभी दलों के समर्थकों का जमावडा दशहरा मैदान में हो गया। प्रात: 9 बजे गणना प्रारंभ हुई और मात्र 15 मिनट में रुझान आना शुरु हो गए। गणना पूरी होते आंकड़ों को साथ लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित शाहजी बाहर आए और उपस्थित समर्थकों को जीत की खबर दी, जिसके उपरान्ता दशहरा मैदान में उपस्थित कार्यकर्ताओं मे हर्ष की लहर दौड़ पडी और ढोल-ताशों एवं आतिशबाजी गूंजने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में बधाइयों का दौर शुरु हो गया।