झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चोहान के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में 27 अगस्त से रक्षाबंधन सामाजिक सुरक्षा अभियान में आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि रक्षाबंधन सामाजिक सुरक्षा अभियान में बूथ स्तर पर लक्ष्य बनाकर मंडल स्तर पर वृहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाईयों द्वारा बहनों की सुरक्षा एवं भविष्य में उन्हें बेहतर जीवन हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवानंे के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 11 हजार महिलाओं का बीमा पंजीयन करानें का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलााध्यक्ष दुबे ने बताया कि पार्टी स्तर पर यह कार्यक्रम 27 अगस्त से रक्षाबंधन पर्व तक आयोजित होगा। अभियान के तहत योजना एवं कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, होर्डिंग्स, बैनर, पेम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से किया जाएगा। दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के माध्यम से सुरक्षा कवच प्रदान किया है। भारतीय जनता पार्टी इन योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करनें का प्रयास करेगी। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी के अनुसार जिला भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में अपने स्तर से उक्तानुसाररक्षा बंधन सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत निर्दिष्ट कार्रवाई करने की अपील की।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
Next Post