झाबुआ। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शंकुन्तला डामोर ने गुरुवार को उत्कृष्ट छात्रावास थांदला पोस्ट मेट्रिक छात्रावास थांदला, कन्या छात्रावास थांदला एवं कन्या शिक्षा परिसर मेघनगर का रात्रि में निरीक्षण किया। अव्यवस्था पाये जाने पर संबंधितो को नोटिस जारी किया। कन्या शिक्षा परिसर की सीट शत प्रतिशत नहीं भरने पर बीईओ थांदला सोलंकी एवं बीईओ मेघनगर बीएस नायक को नोटिस जारी कर शीघ्र ही सात दिवस के भीतर सीट पूर्ति करने के लिए आदेशित किया। सहायक आयुक्त ने हाई स्कूल पिपलिया का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य द्वारा बाउंड्रीवाल की मांग की गई। सहायक आयुक्त ने विद्यालय भवन की पुताई करवाने लाइट एवं पंखे लगवाने के निर्देश प्राचार्य को दिए।
Trending
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
- आगजनी पीड़ित परिवार से मिलीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, 50 हजार की सहायता की घोषणा
- झाबुआ में 25 मार्च को बिजली बिलों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा विशेष शिविर
- जनपद उपाध्यक्ष पति की माता का निधन
- अज्ञात कारणों के चलते घर लगी आग, अनाज, नगदी व घर का सामान जलकर हुआ खाक
- भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद सक्रिय, प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे प्याऊ
- सड़क हादसे में घायल गुनेरी के युवक महेश की दाहोद में मौत
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर