For Jhabualive khawsa’s ARPIT CHOPRA report-अभी से कुछ देर पहले बामनिया रोड पर शासकीय विद्यालय के सामने टहलने गए ऑडिट ऑफिसर को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सहकारी बैंक में ऑडिट के लिए झाबुआ से आए ऑडिटर गोरधनलाल सोलंकी अपने एक अन्य साथी विनोद के साथ टहलने के लिए बामनिया रोड पर गए थे । तभी बाइक क्रमांक MP45MG2159 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाडी चलाकर श्री सोलंकी को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया । श्री सोलंकी को पैर, सर आदि जगहों पर चोट आई है, दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है जिन्हें पुलिस ने एमएलसी हेतु थांदला भेज दिया है । खवासा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक विजय कुमार सैनी ने बताया कि बाइक सवार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है । घायलों को एमएलसी हेतु थांदला भेजा गया है ।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ