झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद निवासी विजय सांकला ने कुछ दिन पहले ही पेटलावद के ही जावेद लोदी से टवेरा (एमपी 09 बीसी 8134) गाड़ी ली थी। विजय के रिश्तेदार इंदौर से पेटलावद मिलने के लिए आए थे। बुधवार को विजय का ड्राइवर मुकेश मोहनलाल ढोली उनके रिश्तेदारो को छोडऩे के लिए गया था। इंदौर पहुंचते-पहुंचते रात हो गई। बीती रात इंदौर में महू रोड और गंगवाल के बीच वह टवेरा को पार्किंग में रखकर हल्के कांच खोलकर बैठा था। तभी अचानक अज्ञात 5 से 6 बदमाश आए और फाटक खोलते ही मुकेश के गले पर चाकू अड़ा दिया। मुकेश ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा में बताया बदमाशो नें जल्दी वहां से गाड़ी चलाने का बोला। चाकू उसके गले पर ही था। बदमाशों ने थोड़ी दूर जाकर टवेरा रुकवाई और उसे उतार दिया और टवेरा लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना चालक मुकेश ने विजय को दी। इसके बाद विजय गुरूवार को इंदौर छत्रीपुरा थाने पहुंचे। जहां चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
————–
Trending
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
Next Post