झाबुआ। जिले में संचालित एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत परियोजनाओं 10 झाबुआ विकास खंड में कराये गये कार्य एवं प्रगतिरत कार्यो का भ्रमण किया गया है।भ्रमण के दौरान योजना अंतर्गत वर्ष 2015-16 में प्रारम्भिक कार्यकलाप के तहत् निर्मित स्टाप डेम का निरिक्षण किया गया। स्टाप डेम के उपयोगकत्र्ता दल से उक्त संरचना के उपयोग के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा उक्त संरचना के अलावा ग्राम 6-7 स्टाप डेम निर्माण की मांग की गई जिसे कलेक्टर द्वारा तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए आगामी वर्ष में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वाटरशेड योजना अंतर्गत माह दिसंबर 2015 में टेऊलिस बाडी कुल 21 हजार 600 रूपये से तैयार की गई जिससे कृषक तारसिंह खीमा द्वारा अप्रैल तक 11 हजार रुपए की आय प्राप्त कर ली है तथा वर्तमान में गिलकी-तुरई तथा बैगन की फसल खेत से तैयार है। जिससे आगामी मौसम में आय प्राप्त हो सकेगी।
Trending
- मेघनगर में युवाओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’, शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और तकनीक सहित विभिन्न मुद्दों पर हुआ संवाद
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
- ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!