Trending
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम
झाबुआ। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने दूधी उमरकोट भूराडाबरा, डुंगलापानी, कोदली, छापरी, सदावा, उकाला, भांडकुआ, माछलिया, झिरी इत्यादि स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ जो शिक्षक एवं भृत्य ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाये गये उन शिक्षको एवं भृत्य का मेडीकल परीक्षण करवाने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने बीईओ को दिए। निर्देशानुसार धुमसिंह भूरिया सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला झिरी, धन्ना लाल निनामा भृत्य शासकीय माध्यमिक शाला झिरी एवं रामसिंह मोहनिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय माछलिया के कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर शराब के नशे में पाये जाने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड रामा ने थाना प्रभारी कालीदेवी को मेडीकल परीक्षण करवाने के लिए कालीदेवी थाने में आवेदन दिया एवं थाना प्रभारी को संबंधित शिक्षक एवं भृत्य को मेडिकल परीक्षण के लिए सौंपा। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, संयुक्त कलेक्टर वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आरएस जमरा, डीपीसी एलएन प्रजापति सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।