रितेश गुप्ता, थांदला/भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर की कुम्हारवाड़े से दिनदहाड़े अगवा किए गए बच्चे को थांदला मेघनगर पुलिस ने थांदला के राजापुरा से बरामद कर लिया। मेघनगर के कुम्हार मोहल्ले से एक 2 वर्षीय बच्चे के लापता होने की खबर सोशल मीडिया से वायरल होने लगी जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चेक करें जिसमें बच्चे को अगुवा किए जाने का मामला सामने आया। जांच करते हुए 5 से 6 घंटे में लोकेशन ट्रेस करते हुए थांदला पुलिस के सहयोग से थांदला के राजापुरा में शराब की दुकान पर शराब की दुकान से पति-पत्नी व एक महिला और पुरुष को बच्चे के साथ पुलिस ने धरदबोचा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों महिला पुरुष बच्चे को अहमदाबाद ले जाना जाना चाह रहे थे। इन दोनों की माली हालत बहुत खराब चल रही थी वह सिर पर बहुत सारा कर्ज भी था जिसके चलते वे बच्चे को बेचने का षड्यंत्र करने जा रहे थे। फिलहाल बच्चे को प्रधान आरक्षक सुनील राजपूत व आरक्षक रूपेश गढ़वाल एवं मेघनगर पुलिस के सहयोग से माता पिता को बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चे को अगुवा करने वाले प्रकाश बच्चों वसुनिया उम्र 30 वर्ष व कमलीबाई पति प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी तलाव फलिया से पूछताछ में इन्होने बताया कि बच्चा बस मे उनके साथ हो गया था जबकि सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को घटनास्थल से अपहरण करते हुए दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं। मेघनगर थाने में आरोपियो से पूछताछ जारी है व अन्य बच्चा चोरी के मामले के भी खुलासा होने सम्भावना है।
Trending
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां